Sringeri Sharada Peetham
Yajur Veda | Aham Brahmāsmi
Jyotirmath Peetham
Atharva Veda | Ayam Ātmā Brahma
सम्मान, सत्य और सनातन का संघर्ष
जीवन में व्यक्ति जीवित इसलिए रह पाता है क्योंकि उसके पास अपना सम्मान होता है। वह सम्मान जो उसे किसी और ने नहीं दिया, बल्कि उसने स्वयं अपने सत्य और आचरण से अर्जित किया है। जिसे अपना बोध होता है, जो जानता है कि वह कौन है और कैसा है, वही व्यक्ति अपने अस्तित्व के महत्व को समझता है। ऐसे आत्मज्ञानी लोग समाज के लिए हितकारी और सबका उपकार करने वाले होते हैं।
ऐसे ही एक महान व्यक्तित्व के प्रति किसी सत्ता या सरकार द्वारा अत्यंत घटिया और झूठे आरोप लगाकर उनका चरित्र हनन करने की कोशिश करना, वस्तुतः उनसे उनका सम्मान छीनने का कुप्रयास है। किसी पर झूठे लांछन लगाना और उनके प्रति भ्रम फैलाना एक ऐसा षड्यंत्र है जिससे लोगों का विश्वास कम हो और वे अकेले पड़ जाएं। ऐसी स्थिति में वही टिक पाता है जो अंदर से सत्य के साथ हो। जो खुद का सम्मान करता है, वही जीवित रह पाता है; अन्यथा जिनका सत्य कमजोर होता है, वे दबाव में टूट जाते हैं और दम तोड़ देते हैं।
आज जब पूरी दुनिया ने सनातन धर्म के अंदर की दरारें देख ली हैं, तो उन्हें हमारी कमजोरी का पता चल गया है। राजनीति का स्वरूप ही ऐसा हो गया है कि यह लोगों को सत्ता और चर्चा में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जाने को प्रेरित करती है। यहीं से पैदा हुए द्वंद्व से अराजक स्थिति बनती है और समाज का विघटन शुरू हो जाता है। ऐसे समय में आपको अपना पक्ष चुनना ही होता है—या तो आप धर्म (सत्य) के साथ हैं या असत्य के साथ। इसी से तय होता है कि आगे का भविष्य कैसा होगा।
जब तक शोषण करने वाले समूह, संगठन या व्यक्ति विशेष की इस हिंसक प्रवृत्ति पर नकेल नहीं कसी जाती, तब तक अनगिनत निर्दोषों को ऐसा कष्ट उठाना पड़ता है, जिसकी कल्पना मात्र भी हृदय को गहरे दुख से भर देती है। एक सभ्य समाज में शक्ति का उपयोग रक्षा के लिए होना चाहिए, न कि दुर्बलों को डराने के लिए। जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी का अपमान हुआ और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने उनसे जुड़े लोगों के साथ मारपीट की, तो यह स्पष्ट हो गया कि कई बार सही काम करने की कीमत भी चुकानी पड़ती है। प्रयागराज के माघ मेले में जब वे बिना स्नान किए वापस लौटे, तो उनका वह वक्तव्य सबको झकझोर गया जिसमें उन्होंने कहा था कि "आज शब्द साथ नहीं दे रहे हैं।" इसका सीधा अर्थ है कि उनका हृदय भीतर तक विदीर्ण हो गया है; यह एक संन्यासी के सम्मान की सरेआम हत्या होने का प्रमाण है। यद्यपि एक दंडी संन्यासी का कोई व्यक्तिगत सम्मान या मोह नहीं होता, लेकिन स्वामी जी का आंदोलन तो राष्ट्र के लिए है—गोहत्या बंद हो, गाय को 'राज्यमाता' घोषित किया जाए और बीफ का कारोबार पूरी तरह से बंद हो, इसके लिए सख्त कानून बने।
वहां से काशी पधारकर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को 40 दिनों का अल्टीमेटम देने के बाद, उनका आंदोलन अब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और बिना कार्य पूरा हुए वे हार नहीं मानेंगे। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को यह समझना चाहिए कि संकट के समय भाजपा में कोई उनका साथ नहीं देगा। आज मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर आप स्वयं को हॉलीवुड के एक्टर विन डीजल (Vin Diesel) की तरह 'एक्शन हीरो' या बघनखा बाघ न समझें, क्योंकि किसी भी अभिनेता की फिल्म हमेशा सिनेमा हॉल में नहीं लगी रहती। सत्ता का यह मंच कुछ समय के लिए है, हमेशा के लिए नहीं। बेहतर होगा कि आप एकांत में स्वयं से बात करें, अपनी भूलों के लिए क्षमा मांगें और भारतीय गोभक्तों की मांगों को पूर्ण करें। कुछ दिन विद्या मठ में रहकर स्वामी जी से व्याकरण और शुद्ध उच्चारण सीखें, ताकि आगे का भविष्य सुधर सके और अंत समय में वैकुंठ की प्राप्ति हो। याद रखें, लोगों को दुखी करके अपना जीवन सुख से जीना—समय इस प्रकृति में कभी किसी को ऐसा करने की अनुमति नहीं देता।
जब हम सभी यह समझ गए हैं कि धार्मिक मामलों में सरकारों का क्या रवैया रहता है, तो इसी से shivbodhtrust.org की नींव की सार्थकता स्पष्ट रूप से समझ आती है। इसका उद्देश्य चारों पीठों के शंकराचार्य जी महाराज, उनके पीठम और देश के सभी धर्माचार्यों को एक प्रामाणिक प्लेटफॉर्म पर लाना है। एक ऐसा मंच जहां जनता को सही जानकारी मिले, वे उनके कार्यक्रमों के बारे में जान सकें, सनातन की अखंडता बनी रहे, और लोग अपनी धार्मिक समस्याओं को सीधे अपने धर्माधिकारियों के समक्ष रखकर उनका उचित निराकरण (समाधान) पा सकें। भविष्य में हिंदू मंदिरों और धार्मिक स्थानों को सरकारी शिकंजे से मुक्त कराने का एक बड़ा अभियान भी प्रस्तावित है। इस अभियान की तिथि की सूचना उचित समय पर आप सबके सामने आ ही जाएगी। तब तक वैश्विक जगत का संपूर्ण हिंदू समाज शिवबोध ट्रस्ट के माध्यम से सीधे देश के सभी धर्माचार्यों से जुड़ सके, इसके लिए हम निरंतर सेवा भाव से प्रयासरत हैं।
आज शिवबोध ट्रस्ट स्वामी जी को अपना पूर्ण नैतिक समर्थन देता है। यदि उन्हें गिरफ्तार किया गया या उनके साथ कुछ भी अहित हुआ, तो संस्था पूर्ण रूप से स्वयं को जलाकर राख कर देगी—स्थूल रूप से यानी शरीर दाह। क्योंकि हम लोग हिंसा नहीं कर सकते; हम हिंदू हैं, हम अपने प्राण त्याग सकते हैं (मर सकते हैं), लेकिन किसी की जान ले नहीं सकते (मार नहीं सकते)। यह बात आप सभी के समक्ष रखकर हम अपनी कृतज्ञता सनातन धर्म के प्रति समर्पित करते हैं।
Dignity, Truth, and the Sanatan Struggle
In life, a person survives because they hold onto their self-respect. This respect is not granted by others; it is earned by one's own truth and conduct. A person who possesses self-awareness, who knows who they are and what they stand for, truly understands their significance. Such enlightened individuals are beneficial to society and work for the welfare of all.
To attempt character assassination of such a great personality by making cheap and false allegations through the state or administration is, in reality, an evil attempt to strip them of their dignity. Imposing false accusations and spreading illusions to diminish public faith and isolate them is a deep conspiracy. In such situations, only those who are internally aligned with the truth survive. Those who respect themselves endure, while those with fragile truths break and perish under pressure.
Today, as the world witnesses the divisions within Sanatan Dharma, they have identified our vulnerabilities. The nature of politics pushes people to go to any extent to stay relevant and in power. The conflicts born from this create chaos, leading to the disintegration of society. In such times, you have to choose a side—either you stand with Dharma (Truth) or with Adharma (Falsehood). This choice determines the future.
Until the exploiting tendencies of specific groups, organizations, or individuals are curbed, countless innocents have to endure unimaginable pain. Power should be a shield for the weak, not a weapon against them. When Swami Avimukteshwaranand Ji was disrespected, and the police and administration officials assaulted those associated with him, it became clear that doing the right thing often exacts a heavy price. When he returned from the Magh Mela in Prayagraj without taking the holy dip, his statement shook everyone: "Today, words are failing me." This signifies that his heart was deeply shattered and serves as proof of the public murder of a saint's dignity. Although a Dandi Sanyasi has no attachment to personal honor, his movement is for the nation—demanding a complete ban on cow slaughter, declaring the cow as 'Rajyamata', and enacting strict laws against the beef trade.
After returning to Kashi and issuing a 40-day ultimatum to Chief Minister Shri Yogi Adityanath, his movement will proceed with renewed energy. Chief Minister Shri Yogi Adityanath must understand that in times of real crisis, no one in the BJP will stand by his side. Sitting in the CM's chair today, you should not act like a wildcat or imagine yourself as the Hollywood actor Vin Diesel, because no actor's movie stays in theaters forever. Your stage of power is temporary, not eternal. It would be better to reflect inwardly, apologize for your mistakes, and fulfill the demands of the devotees. Spend a few days at Vidya Math, learn proper grammar and pronunciation from Swami Ji, and improve your future so that you may attain Vaikuntha. Remember, making people suffer while trying to live happily yourself—time and nature will never allow this to happen.
When we all have understood the attitude of governments towards religious matters, the absolute necessity and relevance of the foundation of shivbodhtrust.org become clear. Its objective is to unite the Shankaracharyas of the four Peethams, their institutions, and all Dharmacharyas of the country on an authentic platform. A medium where the public can receive accurate information, learn about their programs, preserve the integrity of Sanatan Dharma, and present their religious issues directly to their religious authorities (Dharmacharyas) to seek a proper resolution. In the future, a massive campaign to free Hindu temples and religious places from government control is also proposed. Information regarding the date of this campaign will be announced at the right time. Until then, we are striving with a spirit of service so that the global Hindu community can connect directly with all the Dharmacharyas through Shivbodh Trust.
Today, Shivbodh Trust extends its complete moral support to Swami Ji. If he is arrested or subjected to any injustice, the organization will physically burn itself to ashes—a complete bodily sacrifice. Because as Hindus, we cannot commit violence; we can sacrifice our own lives, but we cannot take the lives of others. By placing this truth before you all, we dedicate our profound gratitude to Sanatan Dharma.
सनातन धर्म के लिए संघर्ष
2015 वाराणसी लाठीचार्ज एवं अन्याय प्रतिकार यात्रा
धर्म की लड़ाई धर्म से ही जीती जाती है। जो लड़ाई को गलत तरीके से जीतना चाहता है, वही अधर्म है और वह हारता ही है। 2015 में वाराणसी में संतों पर हुआ लाठीचार्ज इसी अधर्म का प्रतीक था, जिसके विरुद्ध एक संन्यासी ने निडर होकर अन्याय का प्रतिकार किया था।
आइए, हम सनातन धर्मी मुख्यत: असली हिन्दू हिन्दुओं की भावनाओं को आपस में एक दूसरे से जोड़ते हुए कम से कम इतने शक्तिशाली बनें कि अपनी एक बात भारत में मनवा सकें। वर्तमान में चल रहे 'गौ माता राष्ट्रमाता' अभियान से जुड़ें। यह कार्य पूर्ण होने के बाद भी ऐसे अनेक धर्म कार्य हैं जिन्हें पूर्ण होना है, जिससे प्रकृति, संस्कृति और सदाचार का संरक्षण होगा। आइए, इस महाभियान को एकजुट होकर सफल बना दें।
Preserving the Sanatana Core
ShivBodh Trust is an initiative born out of a profound need to protect, preserve, and propagate the authentic teachings of Sanatana Dharma. In an era of rapid modernization and ideological shifts, we stand as a digital bridge connecting the modern Sanatani seeker with the primordial wisdom of the four Amnaya Peethams established by Jagadguru Adi Shankaracharya.
We are not just an information portal; we are a vibrant community platform. Through our "Sampreshana" (Communication) network, we launch vital Dharmik Petitions, raise collective voices against civilizational threats, and ensure that the directives of the revered Shankaracharyas reach every corner of Bharatvarsha.
- Authentic documentation of the unbroken Guru Parampara.
- A secure platform for raising and signing Dharmik Petitions.
- Connecting devotees directly with the wisdom of the Shankaracharyas.
Dharmik Jan-Andolan
(Digital Campaigns)
"Dharmo Rakshati Rakshitah"
(धर्मो रक्षति रक्षितः)
Our ultimate mission is to create a powerful, unified platform where the voices of Sanatanis are not just heard, but recorded and presented legally. We are building a secure "Sampreshana Petition System" where you can digitally sign campaigns guided by the Shankaracharyas—be it the protection of Gomata, freeing our temples, or preserving our sacred rivers.
The Petition Engine is currently under development to ensure maximum data security and authenticity (1 Vote = 1 Person). Stay tuned!
हिंदू धर्म में असली - नकली की लड़ाई में आप किसके साथ हैं?
हम सभी सनातन धर्म के सर्वोच्च पद पर आसीन श्री अविमुक्तेश्वरानंद स्वामी जी 1008 शंकराचार्य जी के साथ हैं।
आदि शंकराचार्य
द्वारका पीठ
पुरी पीठ
शृंगेरी पीठ
✨ हम सब मिलकर इस परम पवित्र अभियान का समर्थन करें, सहयोग करें। ✨
🙏 गौ माता हमारी सनातन संस्कृति की आधारशिला हैं। उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना हर सनातनी का कर्तव्य है। 🙏
💪 जो भी गाय को माता मानते हैं, वे अब इस आंदोलन में सम्मिलित हो जाएँ और अपना योगदान दें। 💪
🌺 आइए, मिलकर गौ माता के सम्मान के लिए एकजुट हों। 🌺
